-सिंगल चार्ज पर 250 किमी. रेंज का दावा

नई दिल्ली। यह साल 2021 इलेक्ट्रिक इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा है, क्योंकि वाहन निर्माता कंपनियों ने इस साल एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश की हैं, जिससे ग्राहकों का इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर ध्यान गया है। इसी क्रम में वाहन निर्माता कंपनियां अगले साल 2022 में कई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं अगले साल लॉन्च होने वाली अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक्स के बारे में..

1- Hero Electric AE-47 : हीरो की आगामी इलेक्ट्रिक बाइक हीरो इलेक्ट्रिक एई-47 अगले साल 2022 में लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। बता दें, यह बाइक हीरो की पहले इलेक्ट्रिक बाइक होगी।

बैटरी और पॉवर- AE-47 ई मोटरसाइकिल लाइट पोर्टेबल लिथियम आयन 48V/3.5 kWh बैटरी से पैक है। वहीं इसमें इस बाइक को 4,000 वॉट की पॉवर दी गई है। इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की अधिकतम गति 85 किमी प्रति घंटे से अधिक हो सकती है।

चार्जिंग और रेंज- इस ई बाइक में 2 मोड मिलते हैं। पावर मोड में सिंगल चार्ज पर रेंज 85 किमी होने का दावा किया जाता है, जबकि इको मोड में सिंगल चार्ज पर 160 किमी की रेंज मिल सकती है।

2- Komaki Ranger Electric Motorcycle : कोमाकी रेंजर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को जनवरी 2022 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

बैटरी-पॉवर- इस रेंजर बाइक में 5,000 वॉट की पॉवर दी गई है, जिससे ये ऑफ-रोड़ पर भी धड़ल्ले से चलने में सक्षम रहेगी। इसमें 4 किलोवॉट बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि ये देश की सबसे अधिक बैटरी पैक देने वाली बाइक है।

रेंज- कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक रेंजर सिंगल चार्ज पर 250 किलोमीटर तक की रेंज देगी।

3- Okinawa Oki100 Electric Motorcycle : Okinawa Oki100 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 2022 की पहली तीमाही में लॉन्च होने की संभावना है।

बैटरी- इसमें रिमूवल लिथियम-आयन और फास्ट चार्जर मिलता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 100-120 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।

रेंज- सिंगल चार्ज पर यह रेंजर 200 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।

4- Emflux One : Emflux One एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक है, जिसे 2018 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसके लॉन्च में देरी हो गई। यह इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक 2022 में किसी भी समय लॉन्च हो सकती है। इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

रेंज- कंपनी के अनुसार इस बाइक को सिंगल चार्ज पर 200 किलोमीटर चलाया जा सकता है