शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड (BSE: [531431], NSE: [SHAKTIPUMP]) ने आज घोषणा की है कि उसने संस्थागत निवेशकों के लिए अपने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) इश्यू को सफलतापूर्वक बंद कर लिया है, जिससे कंपनी ने 292.60 करोड़ की पूंजी जुटाई है।

कंपनी के अनुसार, इस QIP को मौजूदा और नए प्रतिष्ठित संस्थागत निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जो कंपनी की भविष्य की विकास संभावनाओं और समग्र प्रदर्शन पर उनके विश्वास को दर्शाता है।

इस QIP से प्राप्त पूंजी का उपयोग मध्यप्रदेश के पिथमपुर में एक ग्रीनफील्ड हाई एफिशिएंसी सोलर DCR सेल और सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए किया जाएगा। यह संयंत्र कंपनी की सहायक कंपनी शक्ति एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के माध्यम से स्थापित किया जाएगा, जिसकी उत्पादन क्षमता 2.20 गीगावॉट (GW) होगी।

कंपनी द्वारा बताया गया कि इन-हाउस DCR सेल निर्माण से बैकवर्ड इंटीग्रेशन को बढ़ावा मिलेगा और पूरी सप्लाई चेन पर बेहतर नियंत्रण स्थापित होगा, जिससे कंपनी को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होगा।

QIP इश्यू की कीमत 918.00 प्रति शेयर तय की गई, जो SEBI द्वारा निर्धारित फ्लोर प्राइस 965.96 से 4.97% कम है। यह पूंजी कंपनी की वित्तीय स्थिति को और मजबूत बनाएगी और इसकी रणनीतिक योजनाओं को आगे बढ़ाने में सहायक होगी।

शक्ति पंप्स (इंडिया) लिमिटेड के चेयरमैन श्री दिनेश पाटीदार ने कहा:

“हमारे QIP इश्यू को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया से हम अत्यंत उत्साहित हैं। यह सफल फंडरेज़िंग हमारे निवेशकों के विश्वास और हमारे बिजनेस मॉडल व विकास रणनीति पर उनकी दृढ़ आस्था को दर्शाती है। हम इस पूंजी का उपयोग अपनी विकास पहलों को गति देने और सभी हितधारकों के लिए अधिक मूल्य सृजित करने में करेंगे। शक्ति पंप्स अपने निवेशकों का हार्दिक आभार व्यक्त करती है और कंपनी के उज्ज्वल भविष्य को लेकर आशावादी है।”