JSW-MG मोटर ने MG कॉमेट की कीमतों में बढ़ोतरी की है, जो अब भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार नहीं रही। कंपनी ने कार की कीमत 15,000 रुपए तक बढ़ा दी है और बैटरी सब्सक्रिप्शन फीस भी 2.9 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 3.1 रुपए प्रति किलोमीटर कर दी है।

इस साल MG कॉमेट EV की कीमतों में यह तीसरी बार बढ़ोतरी की गई है। मार्च में कीमत 27,000 रुपए तक और मई में 36,000 रुपए तक बढ़ाई गई थी। ताजा बढ़ोतरी के बाद अब इसकी एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 7.50 लाख रुपए और BAAS प्रोग्राम के तहत 4.99 लाख रुपए हो गई है।

कीमत बढ़ने के बावजूद कार में कोई तकनीकी या फीचर से जुड़ा बदलाव नहीं किया गया है। MG कॉमेट एक बार फुल चार्ज होने पर 230 किलोमीटर की रेंज देती है और इसमें फोल्डेबल स्प्लिट सीट्स, कस्टम बॉडी रैप्स और कूल स्टिकर जैसे पर्सनलाइजेशन ऑप्शन मिलते हैं।

कॉमेट EV को पांच रंगों में लॉन्च किया गया है, जिनमें ब्लैक रूफ के साथ एपल ग्रीन, ऑरोरा सिल्वर, स्टारी ब्लैक, कैंडी व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ कैंडी व्हाइट शामिल हैं। 2-डोर इस कार की लंबाई सिर्फ 2.9 मीटर है और इसमें चार लोगों के बैठने की क्षमता है।